बरेली: गणेशपुरम बीसलपुर रोड के पास रहने वाले रिटायर्ड लेखपाल के बेटे का हुआ अपहरण, बरामदगी के लिए पुलिस ने तीन टीमों को लगाया
बारादरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरम बीसलपुर रोड के पास रहने वाले रिटायर्ड लेखपाल के बेटे का अपहरण हो गया। मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी गई है।