खरगोन में बीती रात आंधी और बारिश के कारण बिजली तथा पेयजल व्यवस्था चरमरा गई। हाईवोल्टेज के चलते पेयजल आपूर्ति फीडर के मोटर पंप तीन घंटे तक बंद रहे, जिससे शहर के 10 वार्डों में कम दबाव से पानी की सप्लाई हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई।