बालाघाट: कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया पर संसदीय समिति में हुई विस्तृत चर्चा बालाघाट सांसद ने की सहभागिता
कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में बालाघाट सांसद भारती पारधी ने सोमवार लगभग प्रातः 11 बजे सहभागिता की। बैठक समिति के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में “कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया – एक समीक्षा” विषय पर कोयला मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रतिनिध