इटावा: कुनैरा गाँव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, पति गिरफ्तार, जांच शुरू
Etawah, Etawah | May 20, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी के कुनैरा गाँव निवासी जितेंद्र शर्मा ने कल सोमवार रात अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे तो पत्नी लक्ष्मी द्वारा रुपये देने से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिससे पत्नी घायल हो गयी। जिसके बाद पीड़ित पत्नी ने आज मंगलवार को पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई। वहीं थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच सुरु की