इटावा: चौबिया थाना क्षेत्र में नहर में डूबकर बाइक सवार की हुई मौत के संबंध में CO जसवंतनगर ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | May 20, 2025 सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह ने मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कल 19/5/2025 को हरि प्रकाश पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम खेड़ाहेलू रात्रि करीब साढ़े 8 बजे ग्राम लोहिया से अपने गांव खेड़ाहेलू वापस जा रहा था तभी उसकी बाइक माइनर से टकरा गई जिससे उसकी नाक में चोट आई और वह नहर में गिर गया,नहर में गिरने व डूबने के कारण ही प्रथम द्रष्टया उसकी मौत का कारण बताया।