पन्ना: सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से हादसा, अनियंत्रित बाइक सवार घायल; ज़िला अस्पताल पन्ना रेफर
Panna, Panna | Apr 12, 2026 पन्ना के बड़खेरा-हरदुआ मार्ग पर आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरी लेकर घर लौट रहे विक्रमपुर निवासी प्रीतम सिंह की बाइक सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन की अनदेखी और सड़कों पर लावारिस पड़ा मलबा अब राहगीरों की जान का दुश्मन साबित हो रहा है।