जांजगीर: युवक ने घर में लगाई फांसी, कारण अज्ञात, सिटी कोतवाली थाना के बिरगहनी गांव का मामला, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. मृतक युवक का नाम राहुल सिंग राजपूत है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि युवक राहुल सिंग राजपूत ने घर में अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.