खंडवा नगर: खंडवा: कांग्रेस का SIR पर बड़ा आरोप, भैरव तालाब की महिला का वोट भोपाल में दर्ज होने पर उठाए सवाल
गुरुवार सुबह से ही वीडियो हो रहा वायरल खंडवा के वार्ड नंबर तीस भैरव तालाब निवासी अमीना का फॉर्म सही भरने के बावजूद बारकोड स्कैन पर तकनीकी समस्या बताई गई। सिस्टम में उनका वोट हुजूर विधानसभा भोपाल में दर्ज दिखा, जबकि वे वर्षों से खंडवा में रह रही हैं। कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी बताते हुए चुनाव आयोग और प्रशासन से जवाब और जांच की मांग की।