प्रयागराज में लायंस इंटरनेशनल के बैनर तले एक वृहद मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें बीपी, शुगर की निःशुल्क जांच लगभग 600 लोगों की की गई। इस अवसर पर एक विशाल पद यात्रा "रन फॉर डायबिटीज" भी निकाली गई, जिसमें लोगों को जागरूकता संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार संमय 10 बजे कंपनी बाग गेट नं 1, प्रयागराज में आयोजित किया गया।