पाली: कस्बा पाली में जिला परिषद इंटर कॉलेज के पास अज्ञात पिकअप ने करमरा निवासी बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Pali, Lalitpur | Feb 24, 2026 कस्बा पाली स्थित जिला परिषद इंटर कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर के समय अज्ञात पिकअप ने ग्राम करमरा निवासी बाइक सवार लखन पुत्र रमेश अहिरवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सके।