ऊंचाहार: जगतपुर कोल्डस्टोरेज के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक को विधायक ने भेजा अस्पताल
ऊँचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया है।विधायक की इस दरियादिली का वीडियो रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।दरअसल शनिवार की देर रात विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय का काफिला गुजर रहा था।तभी अनीश नाम का युवक घायल अवस्था में पड़ा था।जिसके बाद विधायक ने तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया है