कैराना: कांधला में किवाना मोड के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की हुई मौत
Kairana, Shamli | Jun 13, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के किवाना मोड के निकट सड़क हादसा सामने आया है। जहां शनिवार को किवाना मोड के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हुई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।