चैनपुर: हाटा वार्ड 5 में गैस सिलेंडर से झुलसी वृद्ध महिला का वाराणसी में इलाज के दौरान हुआ निधन, कराया गया पोस्टमार्टम
चैनपुर के हाटा वार्ड 5 में गैस सिलेंडर से झुलसी वृद्ध महिला का वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। आज शनिवार को शाम 5:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला की पहचान हाटा वार्ड 5 निवासी स्वर्गीय मगन गोसाई की 75 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी बताई जाती है। बताया गया की 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर से खाना बनाने के दौरान वृद्ध महिला झुलस गई थी।