माखन नगर: माखन नगर थाने में नगर परिषद की बैठक हुई आयोजित थाना प्रभारी रही उपस्थित
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 19, 2026
शुक्रवार को माखननगर थाना परिसर में नगर परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान नगर के विभिन्न प्रशासनिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण को लेकर विचार-विमर्श किया।