मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास सड़क क्रॉस कर रहे फेरी वाले को बाइक सवार ने मारी टक्कर, फेरी वाले की हुई मौत
पड़री थाना क्षेत्र के उसराहा गांव के पास मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे खेत में शौच कर आ रहे युवक को सड़क क्रॉस करते समय तेज रफ्तार बाइकसवार ने टक्कर मार दिया जिसमें युवक की मौत हो गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मृतक की पहचान रामदेव पुत्र सूरज बली निवासी आमदार गांव जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है मृतक फेरी का काम करताथा