डलमऊ: चौहट्टा मोहल्ले में पांचवीं मोहर्रम पर निकला अलम का जुलूस, मर्सिया की धुन पर गूंजा मातम
रविवार को पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर अज्जू अहमद की अगुवाई में चौहट्टा मोहल्ला से अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और या हुसैन की सदाओं से माहौल गूंज उठा। मर्सिया की दर्दभरी धुन पर बच्चों और युवाओं ने मातम कर कर्बला के शहीदों को याद किया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने श्रद्धा और अनुशासन के साथ भाग लि