महनार: होली और रमजान पर्व को लेकर DM व SP ने महनार में निकाला फ्लैग मार्च
होली एवं रमजान पर्व को लेकर वैशाली पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट मोड़ में है।होली एवं रमज़ान पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द्धमय वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वैशाली जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में महनार में फ़्लैग मार्च किया गया।