सिलाव प्रखंड कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बाल संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण समिति से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिलाव के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शोषण पर प्रभावी रोक लगाना है। उन्होंने