नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम में समाजसेवियों ने मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
Siyana, Bulandshahr | May 29, 2026
नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम में समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार को समाजसेवी कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला पट्टी राजाराम पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं घर का कूड़ा नगर पालिका द्वारा लगाए गए डस्टबिनों में डालने की बात भी कहीं।