मैहर: मैहर रेलवे स्टेशन चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल, सतना अस्पताल रेफर
मैहर के रेलवे स्टेशन चौराहे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से स्टेशन चौराहे की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से हुआ फरार।