आज दिनांक 4 दिसंबर को रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए करणी सेना के जिला अध्यक्ष नितीराज सिंह राठौर ने बताया कि कल यानी 5 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का झाबुआ जिले में आगमन होगा। रानीसिंह, घुघरी, करवड़, सारंगी होते हुए वह पेटलावद पहुंचेंगे। पेटलावद में कार्यक्रम पश्चात झाबुआ में एक भव्य आयोजन किया जाएगा।