चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कूल्हेडी में पुलिस के द्वारा पहुंचकर एक अभियुक्त एहसान पुत्र रियाजुद्दीन को 2 महीने के लिए जिला बदर करते हुए नोटिस तामिल कर मुनादी कराई गई। जहां पर पुलिस के द्वारा कहा कि जल्द ही एहसान जिले को छोड़कर चला जाए अगर जिले की सीमा में वह पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।