पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, बोला- तरक्की कर रहे हो
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास भतीजे ने अपने चाचा को मुंह और सिर में गोली मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। तरक्की कर रहे हैं चाचा कहते हुए भतीजे ने अपने चाचा पर गोली चलाई है। मृतक की बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसकी मां पर भी पहले चाकू से हमला किया था, जिसके बाद उसे 4 महीने के लिए जेल जाना पड़ा था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।