बीना: अंबेडकर तिराहे के पास बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, दो घायल; युवाओं ने सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया
Bina, Sagar | May 19, 2026 45वर्षीय कैलाश पिता हरिराम निवासी ग्राम बिहरना जो पैदल जा रहे थे। तभी मंगलवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार विवेक पिता मोहन निवासी ग्राम कच्नोदा एवं राहगीर कैलाश घायल हो गए। लहूलुहान हालत में देख मदद को पहुंचे शिवम पटेरिया एवं सुब्रत सिंह ने वाहन की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर घायलों का उपचार जारी है।