लोहरदगा: बरही के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर; 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची जान
बरही के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर; 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची जान लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के बरही के समीप शनिवार देर शाम दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। समय पर 108 एंबुलेंस के पहुंचने से दोनों घायलों को तत्काल इलाज मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई।