चूरू के स्टेशन रोड़ पर सरकारी सम्पत्ति पर शराब ठेके का विज्ञापन लगाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस संबंध में पुलिस ने शराब ठेका के अनुज्ञाधारी के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि एएसआई विरेंद्र सिंह टीम सहित कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।