शाहजहांपुर।थाना मदनापुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उससे मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 13 नवंबर की रात करीब 9 बजे पति, ससुर और सास ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर मारपीट की, गंदी-गंदी गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देकर घर से