कलान: गांव दतिया में बंदरों के हमले से छत से गिरे ग्रामीण की हुई मौत
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के दसिया गांव में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में एक ग्रामीण की मौत हो गई। गुरुवार शाम 50 वर्षीय शिवकुमार यादव अपने घर की छत पर खड़े थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से सड़क पर गिर पड़े इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई