चकिया: चकिया में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
चकिया कस्बा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में रविवार रात्रि करीब 09 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से बैंक में आग लग गई। आग लगने कि सूचना पा कर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग से बैंक को नुकसान हुआ है, जिसका आकलन बैंक कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।