टूंडला: गांव जलोपुरा में देसी शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जलोपुरा में देसी शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीण दुकान को बंद कराया जाने की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है।