देहरादून: दिन दहाड़े हुई चोरी से देहरादून के नकरौंदा में सनसनी, इलाके के लोग दहशत में, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिन दहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बेखौफ चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसा और घर में रखे 7 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये की ज्वैलरी लेकर फरार हो गया। घटना के समय घर के लोग बाहर थे। वही सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।