बेतिया नगर के बसवरिया निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार की नौतन के बगही के समीप में हुई हत्या के बाद गुरुवार शाम करीब 6 बजे इलाके में आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार शाम घात लगाकर किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल ने मोतिहारी के रहमनानिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बसवरिया स्थित बेतिया–नौतन मुख्य मार्ग पर उतर।