मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिले के खजूरिया में ओपीडी का शुभारंभ विधायक ने किया
पूर्वी चंपारण जिले के खजुरिया में स्थित जगन्नाथ सेवा सदन हाँस्पिटल में ओपीडी का शुभारंभ किया गया। डॉक्टर अंशु तिवारी के ओपीडी का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजन समिति के द्वारा विधायक को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कहा कि ओपीडी सेवा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा।