मोतिहारी: मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक ने सरस्वती पूजा के लिए जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं स्थलों का किया निरीक्षण
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सरस्वती पूजा को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा,ट्रैफिक व्यवस्था,भीड नियंत्रण एवं संवेदनशील बिंदुओं की जांच की गई। तथा मौजूद पदाधिकारियों को लगातार निगरानी का निर्देश दिया गया। जानकारी शुक्रवार की रात 9:10 बजे दी गई।