सुपौल: बालश्रम उन्मूलन का संकल्प, अधिकारियों व कर्मियों ने ली शपथ
Supaul, Supaul | Jun 12, 2026 सुपौल समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता (एडीएम) कार्यालय परिसर में बालश्रम उन्मूलन को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मियों ने 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कार्य नहीं कराने तथा बाल अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया।