भिंड नगर: मनेपुरा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेपुरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सुरपुरा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची