तिलौथू: चित्तौली की खुशी गुप्ता ने विदेश में बिहार का मान बढ़ाया
चित्तौली की खुशी गुप्ता ने विदेश में बढ़ाया बिहार का मान। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड की रहने वाली किशोरी खुशी गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार का नाम रोशन किया है। द हंगर प्रोजेक्ट इंडिया के तहत बिहार के सुकन्या क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए वह ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं और किशोरियों के बीच अपने अनुभव साझा कर रही हैं।