प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने गुरुवार को मधेपुरा मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में जिला जज ने कैदियों के लिए तैयार एवं पक रहे भोजन का जायजा लिया।