Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

Indore, get ready to experience the real culture of Madhya Pradesh! From unique regional food & unseen dishes to folk music, cultural experiences & a fun-filled DJ night — experience the colours, flavours and traditions of MP like never before! only at Madhya Pradesh Food Festival. Venu : @phoenix.prideofindia by @unseenmp x @udtekabootar x @phoenix.prideofindia 🌶️ Event Spiced Up by Dave Masale @dave_premium_spices Hydration Partner: London Pride Packaged Water @londonprideofficial Mahua Partner: Wild Harvest India @wildharvestindia Radio Partner: My FM @myfmmp Outreach Partner: @explorify.co Talent Partner: Indori Artist @indori_artist PR Partner:Reputation Crafters @reputationcrafters Merchandise Partner: @bloopersstore Mobile partner : vivo @vivo_india @vivompofficial Hospitality partner : @pravasa.hotels Indore, get ready to taste 50+ unseen regional and seasonal dishes from Malwa, Nimar, Bundelkhand, Baghelkhand, Mahakaushal, Central MP, Gwalior-Chambal, and indigenous tribal communities. Get ready for the biggest celebration of Madhya Pradesh’s unseen regional and seasonal food! 😊 We’re bringing a 3-day Food & Cultural Immersion to Indore. Whether you’re a hardcore foodie, a culture enthusiast, or looking for the perfect family weekend, this is the place to be! Here’s what’s waiting for you: 🍽️ Taste unique dishes like Lehsun Ki Kheer, Bamboo Ki Sabji, Mahua Ice Cream, Gatt Patt, Makke Ka Khoid, and many more! 🎶 Enjoy live folk music performances featuring the rich traditions of Malwi, Nimari, Bundeli, and Bagheli. 🧒 FREE Fireless Cooking Workshop for kids (up to 10 years) using unique tribal ingredients! Event Details: 🗓️ 14th, 15th & 16th August 2026 📍 Sienna Piazza, Phoenix Citadel, Indore 🎟️ Early Bird Tickets start at just ₹49 🤫 FREE entry for kids up to 10 years! Bring your family, bring your friends, and come hungry to experience Madhya Pradesh like never before. 🎟️ Tickets available on District | BookMyShow | Planzo ⏳ Early Bird ends soon! Don’t miss this chance! Grab your passes now. Note: This is a CSR initiative under @phoenix.prideofindia #

Indore, Indore | Aug 10, 2026

MORE NEWS

दौलतगंज उर्दू मैदान से पिता-पुत्र क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
#Indore #CrimeBranch #VehicleTheft #CrimeNews #PoliceAction

वार्ड क्रमांक 60 दौलतगंज उर्दू मैदान के दो चोट्टे क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में 

 दोनों पिता पुत्र पूर्व कांग्रेसी पार्षद के भाई और भतीजे दोनों चोरी की गाड़ियां काट के उन्हें बेचते थे
इंदौर। वार्ड क्रमांक 60 के दौलतगंज उर्दू मैदान क्षेत्र से क्राइम ब्रांच ने एक पिता-पुत्र को चोरी के वाहनों से जुड़े मामले में हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पर चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पुर्जे बेचने का संदेह है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद के भाई और भतीजे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चोरी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी के वाहनों को कहां से लाया जाता था।

मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है।

#इंदौर #क्राइमब्रांच #वाहनचोरी #पुलिसकार्रवाई #अपराधसमाचार

दौलतगंज, उर्दू मैदान, क्राइम ब्रांच, वाहन चोरी, पिता-पुत्र
Daulatganj, Urdu Maidan, Crime Branch, Vehicle Theft, Father-Son
@journalistgouravjain

दौलतगंज उर्दू मैदान से पिता-पुत्र क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में #Indore #CrimeBranch #VehicleTheft #CrimeNews #PoliceAction वार्ड क्रमांक 60 दौलतगंज उर्दू मैदान के दो चोट्टे क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दोनों पिता पुत्र पूर्व कांग्रेसी पार्षद के भाई और भतीजे दोनों चोरी की गाड़ियां काट के उन्हें बेचते थे इंदौर। वार्ड क्रमांक 60 के दौलतगंज उर्दू मैदान क्षेत्र से क्राइम ब्रांच ने एक पिता-पुत्र को चोरी के वाहनों से जुड़े मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पुर्जे बेचने का संदेह है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ा और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद के भाई और भतीजे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चोरी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी के वाहनों को कहां से लाया जाता था। मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है। #इंदौर #क्राइमब्रांच #वाहनचोरी #पुलिसकार्रवाई #अपराधसमाचार दौलतगंज, उर्दू मैदान, क्राइम ब्रांच, वाहन चोरी, पिता-पुत्र Daulatganj, Urdu Maidan, Crime Branch, Vehicle Theft, Father-Son @journalistgouravjain

Indore, Indore | Aug 10, 2026

*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोलियां*
-----
*आजीविका मिशन की महिला समूह सदस्यों  ने दिया देशभक्ति और एकता का संदेश*
इंदौर 10 अगस्त 2026
  इंदौर जिले में हर घर तिरंगा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विकासखंड सांवेर में आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अभियान के अंतर्गत महिलाओं ने अपने गांवों और आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक तिरंगा रंगोलियों का निर्माण कर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।
 महिलाओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों में तिरंगे के रंगों के साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को खूबसूरती से उकेरा गया। रंगोलियों के माध्यम से महिलाओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सार्थक बनाने का संदेश दिया। आजीविका मिशन की समूह सदस्यों ने कहा कि तिरंगा केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं द्वारा जागरूकता गतिविधियां भी की जा रही हैं।

#JansamparkMP #indore #इंदौर #HarGharTiranga #IndependenceDay2026
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोलियां* ----- *आजीविका मिशन की महिला समूह सदस्यों ने दिया देशभक्ति और एकता का संदेश* इंदौर 10 अगस्त 2026 इंदौर जिले में हर घर तिरंगा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विकासखंड सांवेर में आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अभियान के अंतर्गत महिलाओं ने अपने गांवों और आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक तिरंगा रंगोलियों का निर्माण कर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों में तिरंगे के रंगों के साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को खूबसूरती से उकेरा गया। रंगोलियों के माध्यम से महिलाओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सार्थक बनाने का संदेश दिया। आजीविका मिशन की समूह सदस्यों ने कहा कि तिरंगा केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं द्वारा जागरूकता गतिविधियां भी की जा रही हैं। #JansamparkMP #indore #इंदौर #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

*केन्द्रीय जेल इंदौर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का आयोजन*
---
*महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री वरुण कपूर ने प्रथम पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया शुभारंभ*
---
*करीब एक हजार बंदियों एवं 51 महिला बंदिनियों ने श्रद्धापूर्वक किया सहभागिता*
इंदौर, 10 अगस्त 2026
  श्रावण मास के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल इंदौर में स्थापित शिवलिंग के पंचम वर्ष के उपलक्ष्य में आज सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्यप्रदेश के महानिदेशक श्री वरुण कपूर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल इंदौर के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे एवं जेल अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि श्री वरुण कपूर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात केन्द्रीय जेल के मुख्य सभागृह में श्री वरुण कपूर ने प्रथम पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया।
*शिव स्त्रोत एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण*
 महायज्ञ के मुख्य शिवलिंग निर्माण का संकल्प मुख्य यजमान दंपती श्री वरुण कपूर एवं श्रीमती सोम्या कपूर द्वारा लिया गया। शिव स्त्रोत, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल में निरुद्ध विचाराधीन एवं दण्डित बंदियों तथा महिला बंदिनियों ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
 मुख्य निर्माण स्थल सभागृह के साथ-साथ जेल के विभिन्न वार्डों में भी बंदियों एवं बंदिनियों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। इस दौरान जेल में मौजूद बंदियों की भजन मंडली द्वारा शिव स्तुति एवं शिव भजनों की प्रस्तुति दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार के साथ जेल परिसर में स्थापित शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी किया गया।
 कार्यक्रम में करीब 1000 बंदियों एवं 51 महिला बंदिनियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात सभी सहभागी बंदियों एवं बंदिनियों को फरियाली अल्पाहार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे, जेल उप अधीक्षक श्री इंदर सिंह नागर, जेल उप अधीक्षक श्री संतोष कुमार लडिया, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक दांगी सहित जेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों एवं बंदिनियों में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक भावनाओं का विकास करना, मानसिक शांति प्रदान करना तथा आत्मचिंतन की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, अपने जीवन में अच्छे विचारों को आत्मसात करने तथा समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर

*केन्द्रीय जेल इंदौर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का आयोजन* --- *महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री वरुण कपूर ने प्रथम पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया शुभारंभ* --- *करीब एक हजार बंदियों एवं 51 महिला बंदिनियों ने श्रद्धापूर्वक किया सहभागिता* इंदौर, 10 अगस्त 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल इंदौर में स्थापित शिवलिंग के पंचम वर्ष के उपलक्ष्य में आज सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्यप्रदेश के महानिदेशक श्री वरुण कपूर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल इंदौर के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे एवं जेल अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि श्री वरुण कपूर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात केन्द्रीय जेल के मुख्य सभागृह में श्री वरुण कपूर ने प्रथम पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया। *शिव स्त्रोत एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण* महायज्ञ के मुख्य शिवलिंग निर्माण का संकल्प मुख्य यजमान दंपती श्री वरुण कपूर एवं श्रीमती सोम्या कपूर द्वारा लिया गया। शिव स्त्रोत, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल में निरुद्ध विचाराधीन एवं दण्डित बंदियों तथा महिला बंदिनियों ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। मुख्य निर्माण स्थल सभागृह के साथ-साथ जेल के विभिन्न वार्डों में भी बंदियों एवं बंदिनियों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। इस दौरान जेल में मौजूद बंदियों की भजन मंडली द्वारा शिव स्तुति एवं शिव भजनों की प्रस्तुति दी गई। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार के साथ जेल परिसर में स्थापित शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी किया गया। कार्यक्रम में करीब 1000 बंदियों एवं 51 महिला बंदिनियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात सभी सहभागी बंदियों एवं बंदिनियों को फरियाली अल्पाहार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री दिनेश नरगावे, जेल उप अधीक्षक श्री इंदर सिंह नागर, जेल उप अधीक्षक श्री संतोष कुमार लडिया, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक दांगी सहित जेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों एवं बंदिनियों में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक भावनाओं का विकास करना, मानसिक शांति प्रदान करना तथा आत्मचिंतन की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, अपने जीवन में अच्छे विचारों को आत्मसात करने तथा समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। #JansamparkMP #indore #इंदौर

Indore, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026