आगरा: प्रयागराज में शंकराचार्य के अपमान पर सपा का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, ADM सिटी को सौंपा ज्ञापन
Agra, Agra | Jan 21, 2026 प्रयागराज के संगम स्थल पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुई घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। संत के अपमान को लेकर समाजवादी पार्टी खुलकर विरोध में उतर आई। आगरा में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।