नारायणपुर: चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कथित तौर पर एम्पलीफायर चोरी करने की बात स्वीकार करता दिख रहा है। मामले पर भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है