सिवनी: ग्राम हरई में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया
Seoni, Seoni | Apr 8, 2026 ग्राम पंचायत हरई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्याम उईके उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच सुखराम सैयाम सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण में बाढ़, भूकंप एवं सर्पदंश जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।