जांजगीर: हाथीटिकरा गांव में आंगनबाड़ी भवन की छत का प्लास्टर गिरा, राहत की बात रही
जांजगीर क्षेत्र के हाथीटिकरा गांव में आंगनबाड़ी भवन की छत का प्लास्टर गिर गया. राहत की बात रही, उस वक्त बच्चे आंगनबाड़ी नहीं पहुंचे थे. बच्चे रहते तो बड़ी घटना हो सकती थी. इस तरह बड़ा हादसा टल गया है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जब पहुंची तो प्लास्टर गिरा पड़ा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला व बाल विकास अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है।