राठ: कुर्रा गांव में तेज रफ्तार बाइक ने घर के दरवाजे पर बैठी दो महिलाओं को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Rath, Hamirpur | May 31, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गाँव में अपने घर के बाहर बैठी दो महिलाओं को बाइक सवार व्यक्ति ने लापरवाही और तेज गति से मोटरसाइकिल को चलाते हुए दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हुए हादसे में दोनों महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।