चंदला: चंदला मेन मार्केट में भीषण आग, किराना दुकान और मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान
चंदला मेन मार्केट में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक किराना दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग में राशन, फर्नीचर सहित दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में करीब 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।