चूरू: राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 से चूरू की सुगम एग्रो इंडस्ट्रीज को मिला संबल, उद्यम को मिली गति
Churu, Churu | Jun 12, 2026 सीएम भजनलाल शर्मा की उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन नीतियां प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं।चूरू रीको औद्योगिक क्षेत्र की मैसर्स सुगम एग्रो इण्डस्ट्रीज को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 के माध्यम से संबल मिलने पर उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान मिल रही है। मैसर्स सुगम एग्रो इण्डस्ट्रीज के प्रोपराइटर नवनीत बुडानिया की योजना का लाभ लिया।