डुमरा: सीतामढ़ी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 17 अभियुक्त गिरफ्तार, 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
सीतामढ़ी। जिला की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 27 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की गई।