बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में गंगा पार भैंस चराने गए मासूम और भैंस दोनों पर गिरी आकाशीय बिजली,मौके पर मौत
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वज्रपात की चपेट में आने से बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला बरियारपुर निवासी 12 वर्षीय अंकित कुमार की मौत हो गई। हादसे में उसकी भैंस भी मर गई। बताया जाता है कि अंकित रोज की तरह गंगा दियारा में भैंस चराने गया था, तभी तेज आंधी-बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीण उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर ले गए,