भैंसदेही गुदगांव रोड पर हुए दर्दनाक स्कूल वैन हादसे में मृत छात्रा के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ढोंडी पीड़ित परिवार के घर पहुँचे। जहां उन्होंने मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और अंतर्दृष्टि सहायता राशि प्रदान की और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया विधायक चौहान ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बांधा।