बदायूं: झुकसा गांव की ग्राम प्रधान ने पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ₹700000 लेने का ग्राम सचिव पर आरोप लगाया, तहरीर दी
Budaun, Budaun | Oct 4, 2025 बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के झुकसा गांव की ग्राम प्रधान सुधा देवी पत्नी वीर सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव सुधीर कुमार सिंह विकास कार्यों के मामले में उसके घर आया जाया करते थे। तो सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मेरी पुलिस में पहचान है। मैं तुम्हारे दोनों बेटे की नौकरी पुलिस में लगवा दूंगा। उस समय पुलिस भर्ती की नौकरी निकली हुई थी।